
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के शुरू होने में महज एक दिन बचा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी यूपी के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में आज प्रेस वार्ता के ज़रिए अपनी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी कर दिया है।

बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को उन्नति विधान नाम दिया है। कांग्रेस ने वादा किया है कि सूबे में सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और ये कार्य 10 दिनों के अंदर होगा। प्रियंका गांधी ने कहा, “सभी सुझाव यूपी की जनता से लिए गए हैं। सत्ता में आने के बाद किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। बिजली बिल माफ होंगे, COVID प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपये दिए जाएंगे। हम 20 लाख सरकारी नौकरियां देंगे।”