क्या आप जानते है कि Happy Christmas की जगह क्यों बोला जाता है Merry Christmas ?
क्रिसमस पर्व को आने में बस कुछ ही समय शेष रह गया है और इसके करीब आते ही आपको हर एक आवाज़ सुनने को मिल जाएगी…मैरी क्रिसमस (Merry Christmas)। लिखे हुए मैसेज में भी आपको क्रिसमस की बधाई मिल जाएगी। आप भी इनका रिप्लाई मैरी क्रिसमस लिखकर ही देंगे। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि हैप्पी होली, हैप्पी दिवाली और हैप्पी दशहरा जैसे त्योहारों की तरह क्रिसमस के आगे हैप्पी क्रिसमस की जगह मैरी क्रिसमस क्यों लिखा जाता है?

अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो आज हम आपको बताते हैं कि क्रिसमस पर हैप्पी क्रिसमस की जगह मैरी क्रिसमस क्यों लिखा जाता है। अगर देखा जाये तो मैरी क्रिसमस की जगह हैप्पी क्रिसमस लिखना भी गलत नहीं है। जानकारी के अनुसार 18वीं और 19वीं शताब्दी में लोग क्रिसमस विश करने के लिए एक-दूसरे को हैप्पी क्रिसमस ही कहा करते थे। इंग्लैंड में बहुत से लोग आज भी मैरी क्रिसमस की बजाए हैप्पी क्रिसमस कहकर ही विश किया करते हैं। इंग्लैंड के राजा जॉर्ज वी भी इसी शब्द का इस्तेमाल किया करते थे।
इतना ही नहीं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ भी मैरी से ज्यादा हैप्पी शब्द ही पसंद किया करती थीं। साथ ही ब्रिटेन के कई और उच्च वर्ग के लोग भी मैरी की जगह पर हैप्पी शब्द का ही इस्तेमाल किया करते थे। लेकिन इसके बाजवूद भी आज लोग मैरी क्रिसमस (Merry Christmas) लिखना-बोलना ही पसंद करते हैं। लेकिन यदि मैरी और हैप्पी शब्द के बीच अंतर की बात की जाये तो दोनों ही शब्दों को खुशी के इज़हार के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुछ जानकारों के अनुसार मैरी शब्द से लोगों की भावनाएं ज्यादा जुड़ी हुई हैं।
मैरी शब्द के पीछे मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस का हाथ माना जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने लगभग 175 साल पहले प्रकाशित अपनी किताब ‘अ क्रिसमस कैरोल’ के जरिए इस शब्द को प्रचलित किया था। हांलाकि, क्रिसमस विश करते हुए अगर आप किसी को मैरी क्रिसमस की जगह पर हैप्पी क्रिसमस भी बोल देते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
यह भी पढ़े: Christmas Tree (क्रिसमस ट्री) को हेल्दी और खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स