क्या आपके भी घर में है ये 5 चीजें? तुरंत निकालें बाहर, नहीं तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है

अक्सर आप घर में कुछ नई चीजें खरीद लेते हैं और कुछ दिनों बाद अचानक परिवार में उथल-पुथल शुरू हो जाती है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी दुश्मनी बढ़ जाती है और आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव आने लगता है। न चाहते हुए भी आप कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंसने लगते हैं। आपको समझ नहीं आता कि ये सब अचानक से क्यों होने लगा है।

दरअसल यह वास्तु का दोष है। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें घर में कभी नहीं लाना चाहिए। अगर आप घर में इन चीजों को घर में जगह देते हैं तो आपके लिए मुसीबतों का पिटारा खुलना तय है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें, जिन्हें भूलकर भी घर में प्रवेश नहीं कराना चाहिए।

हथियारों की तस्वीर

घर में तलवार, चाकू, भाला, बंदूक, तोप जैसे खतरनाक हथियारों की तस्वीरें न लगाएं। इससे मन में हिंसक विचार आते हैं। जिससे परिवार के सदस्यों की शांति भंग होती है और घरेलू क्लेश बढ़ता है। इन तस्वीरों को बार-बार देखने से आपका स्वभाव क्रोधित हो जाता है, जिसकी परिणति कोर्ट रूम के रूप में होती है। इसलिए ऐसी तस्वीरें कभी भी घर में नहीं लानी चाहिए।

ताजमहल की तस्वीर

कई लोग अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ताजमहल की तस्वीर लगाते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत है। दरअसल ताजमहल कई लोगों के शवों पर बना एक मकबरा है, जिसे वास्तु शास्त्र में नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इस तस्वीर से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ने की बजाय दूरियां बढ़ाने का ख्याल आता है. इसलिए इस तस्वीर को कभी भी घर में जगह नहीं देनी चाहिए।

रहस्यमय जगहों की तस्वीर

कुछ लोग क्रिएटिविटी के नाम पर भूत-प्रेत या रहस्यमयी जगहों की तस्वीरें अपने घर में लगाते हैं। इस विचार को नवीनता का नाम दिया जा सकता है, लेकिन सच्चाई यह है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। जिससे घरवाले अजीबोगरीब मुसीबतों में फंसने लगते हैं. जो घर में रहने वाले लोगों के लिए दुखदायी है। इसलिए अगर आपके घर में भी ऐसी कोई तस्वीर है तो उसे तुरंत हटा दें।

महाभारत की तस्वीर

महाभारत से जुड़ी तस्वीर कभी भी घर में न लगाएं। दरअसल महाभारत एक पारिवारिक युद्ध था, जो कौरवों और पांडवों के बीच लड़ा गया था। महाभारत का चित्र परिवार में कलह की भावना को बढ़ाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार महाभारत का चित्र घर के सुख-शांति में बाधक है। इसलिए उसे घर में जगह देने से बचना चाहिए।

LIVE TV