आनंद गिरि पर ऑस्ट्रेलिया में लगा था छेड़छाड़ का आरोप, जानें पूरा मामला

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके शिष्य आनंद गिरि का नाम काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें आनंद गिरि समेत कई शिष्यों के नाम है।

पुलिस ने बताया है कि 7 पेज के सुसाइड नोट में महंत ने मानसिक रूप से परेशान होने की बात की है। महंत नरेंद्र गिरि का प्रिय शिष्य माना जाता था। आनंद गिरि को मंदिर से जुड़े कई अधिकार प्राप्त थे, लेकिन संत परंपरा का ठीक से पालन न करने की वजह से उन्हें इन अधिकारों से निष्काषित कर दिया गया था।

इससे पहले 2016 और 2018 के दौरान जब आनंद गिरि महंत के सबसे भरोसेमंद शिष्य हुआ करते थे। इसी के साथ आनंद गिरि एक बार आस्ट्रेलिया गए हुए थे, तभी उन पर दो महिलाओ से मारपीट करने का आरोप लगा था। इसके बाद महिलाओं ने शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद आनंद गिरि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

आपको बता दें कि महंत नरेंद्र गिरि की और वकीलों की मदद से रिहा कराया गया था। इसके बाद महंत नरेंद्र गिरि कई तरह के विवादों के घेरे में आ गए थे। इस घटना की वजह से महंत नरेंद्र गिरि और उनके बाघंबरी मठ की छवि का काफी नुकसान हुआ था। महंत नरेंद्र गिरी इस घटना से काफी दुखी भी हुए थे।

LIVE TV