
21 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाए
- ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम ने 1621 में सर एलेक्जेंडर स्टरलिंग को नोवा स्कॉशिया उपनिपेशीकरण का अधिकार पत्र दिया था।
- नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने 1677 में आज ही के दिन अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया था।
- किंग विलियम प्रथम ने 1815 को ब्रुसेल्स में शपथ ली।
- बहादुर शाह द्वितीय ने 1857 में अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
- ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी 1905 को गठित हुई।
- ‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत 1928 में हुई।
- माल्टा ने 1964 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप 1998 को जारी।
- मध्य ताइवान में 1999 को ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।
- भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना 2000 में हुई।
- अफ़ग़ानिस्तान में 2001 को सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
- संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने 2003 में नामंजूर किया।
- अमेरिका ने 2004 में लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
- रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में 2008 को तेल उत्पाद शुरू हुआ।
- भाजपा आला कमान ने 2009 में महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

21 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति
- हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का जन्म 1895 में हुआ।
- हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री अज़रा का जन्म 1895 में हुआ।
- भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर का जन्म 1905 में हुआ।
- प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ का जन्म 1926 में हुआ जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
- भारतीय फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर का जन्म 1980 में हुआ।
21 सितंबर को हुए निधन
- आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा सवाई जयसिंह का निधन 1743 में हुआ।
- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का निधन 1985 में हुआ।