
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आस्कर फर्नींडिस का सोमवार को निधन हो गया। वह 80 साल के थे। कांग्रेस ने ट्वीट कर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन की जानकारी दी है। फर्नींडिस को जुलाई 2021 में योग के दौरान सिर पर चोट आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार देखने को नहीं मिल रहा था। फर्नींडिस कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से एक थे।

ऑस्कर फर्नांडिस यूपीए सरकार में सड़क एवं परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं। इसी के साथ ही वह सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी ऑफ द ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन भी रहे चुके हैं। साथ ही एआईसीसी के महासचिव का पद भी उन्होंने संभाला है। वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद थे।
ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर कांग्रेस ने ट्विट करते हुए दुख जताया है। पार्टी ने लिखा है, ऑस्कर फर्नांडिस के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है, उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। एक कांग्रेस के दिग्गज, समावेशी भारत के लिए उनके दृष्टिकोण का हमारे समय की राजनीति पर उनका बहुत बड़ा प्रभाव था।कांग्रेस परिवार को उनके मार्गदर्शन और मार्गदर्शन की कमी खलेगी।
वहीं, ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन से मैं दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।