पीएम मोदी के फैसले से अमेरिका को भी हुई घबराहट, फैलाने लगा झूठ

पीएम मोदीनई दिल्‍ली। दुनिया में भारत की बढ़ती साख देखकर अमेरिका को अब घबराहट हो रही है। अमेरिका अब भारत के खिलाफ झूठा प्रचार करने पर उतर आया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेज रफ्तार के पहले ही विश्व के कई देश मुरीद बन चुके हैं, यहां तक कि अमेरिका में भी पीएम मोदी के प्रति श्रद्धा, प्रेम और विश्वास रखने वालों की संख्या कहीं ज्यादा है।

यह भी पढ़ें : POK को साथ लाने के लिए मोदी ने चली नई चाल, देंगे 2000 करोड़

पीएम मोदी के फैसले

वर्तमान में उभरी इन्‍हीं परिस्थ‍ितियों को देखकर अमेरिका भी उन सभी पूर्व में की गई भविष्यवाणियों से डरने लगा है, जो भारत को 21 वीं सदी में दुनिया का शक्तिसम्पन्न समृद्ध राष्ट्र बन जाने की घोषणा करती हैं। नहीं तो भला क्या कारण हो सकता है‍ कि अमेरिका जैसा दुनिया का सबसे ताकतवर देश भारत की विकास दर को झूठा बताने का प्रयास करे।

यह भी पढ़ें : तिरंगा यात्रा छलावा, कश्मीर के नाम पर पकिस्तान से युद्ध मोदी का लक्ष्य

दरअसल अमेरिकी विदेश मंत्रालय को लगता है कि भारत वास्तव में प्रगति नहीं कर रहा है, उसकी यह ग्रोथ बढ़ा-चढ़ाकर बताई जा रही है। रिपोर्ट कितनी वास्तविक है, वह इसमें कही गई बातों से समझा जा सकता है। रिपोर्ट में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों पर संदेह जताते हुए कहा गया है कि नरेंद्र मोदी सरकार आर्थिक सुधारों के अपने वादों को पूरा करने की दिशा में धीमी रही है।

LIVE TV