
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने पायल देव के साथ मिलकर शाहीर शेख और हिना खान के म्यूजिक वीडियो ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन गाया। जो यूट्यूब म्यूजिक की ट्रेंड लिस्ट में दूसरे नंबर पर चल रहा है। लोग इस भोजपुरी वर्जन काफी पसंद कर रहे हैं। ‘बारिश बन जाना’सॉन्ग के भोजपुरी वर्जन में भी शाहीर शेख और हिना खान भी ऑरिजनल सॉन्ग की तरह रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हिना और शाहीर का ये रोमांटिक गाना है जिसका म्यूजिक भी काफी शानदार है।

इस गाने को भोजपुरी वर्जन में पायल देव और पवन सिंह ने घर में बैठकर गाया। ऑरिजनल सॉन्ग को 26 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि भोजपुरी वर्जन को 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को कुणाल वर्मा ने बोल लिखे हैं और इसका म्यूजिक कंपोज खुद पायल देव ने किया है। इस गाने को सुमित सचदेव ने डायरेक्ट किया है।
वहीं, पवन सिंह ने गाने के हिट होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि ‘बारिश’ गाना भोजपुरी वर्जन इंडिया में नंबर 2 पर ट्रेंडिंग चल रहा है। उन्होंने फैंस का आभार जताया और कैप्शन में लिखा,”आप सभी को तहे दिल से शुक्रिया इतना सारा प्यार आशीर्वाद देने के लिए।”
यह भी पढ़ें-पवन सिंह के कांवर सॉन्ग ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें- Video