पवन सिंह के कांवर सॉन्ग ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें- Video

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह किसी भी मौके पर दर्शकों के लिए सॉन्ग लेकर आते हैं। अब सावन का मौसम चल रहा है ऐसे में लोग कांवर सॉन्ग को खूब पसंद करते हैं। मौके की नजाकत को भांपते हुए पवन सिंह ने इस मौके पर नया गाना रिलीज कर दिया है। उनके इस गाने का नाम ‘शिवाला पS सोमारी’ है। गाने रिलीज होते ही दर्शकों की जुबार पर चढ़ने लगा है।

पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह के गाने ‘शिवाला पS सोमारी’ की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 37 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने को 23 जुलाई यानी गुरुवार को ही रिलीज किया गया था। गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखा है, जबकि प्रियांशु सिंह का इसमें संगीत है। वहीं पवन सिंह ने इसे गाने के साथ-साथ इसमें परफॉर्म भी किया है।

LIVE TV