
जर्मनी ब्रांड Blaupunkt ने अपना नया Android Smart TV भारत में लॉन्च कर दिया है। यह 4K रिजॉल्यूशन वाला टीवी है। इस टीवी पर आप गेमिंग का भी मजा ले सकते हैं। 50 इंच वाले इस Android Smart TV की कीमत 36,999 रुपए रखी गई है। जिसे आप फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं।

इस टीवी में आपको 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यह टीवी एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। टीवी में 60W के दमदार स्पीकर लगे हैं जोकि काफी दमदार साउंड देंगे। इसमें डॉल्बी डिजिटल प्लस, DTS TruSurround ऑडियो, Dolby MS12 साउंड का सपोर्ट है। साथ ही डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है। टीवी में एक हजार से ज्यादा एप्स का सपोर्ट दिया गया है। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में वॉयस कंट्रोल है।
बता दें कि Blaupunkt के इस 50 इंच वाले Android Smart TV का मुकाबला Samsung, LG, Panasonic , realmi, xiaomi, oneplus और nokia जैसे ब्रांड्स से होगा।



