रक्षा मंत्री राजनाथ ने लालजी टंडन की प्रतिमा का किया लोकार्पण

लखनऊ के हजरतगंज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समते अन्य भाजपा नेता मौजूद रहें। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि श्रद्धेय टंडन जी ने पार्टी के पार्षद से लेकर प्रदेश के नगर विकास मंत्री, दोनों सदनों में पार्टी के नेता और प्रतिपक्ष के नेता के रूप में और बिहार व मध्य प्रदेश में राज्यपाल के रूप में अपनी अमूल्य सेवाएं देश को प्रदान कीं।

सीएम योगी ने कहा कि टण्डन जी ने नगर निगम के पार्षद के रूप में राजनीतिक यात्रा शुरू की। बिहार व मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे। समाज के हर तबके में उनके प्रशंसक थे। पटना राजभवन में उनके साथ बात हुई, उनके पास कई स्मृतियां थीं। लखनऊ की जनता ने भी उन्हें पूरा स्नेह दिया। उनके वयोवृद्ध पुत्र गोपाल जी टण्डन जी उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Image

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब कभी भी कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होता था तो उसमें निश्चित रूप से आदरणीय लालजी टंडन की भागीदारी रहती थी। भाजपा को सत्ता के गलियारे में स्थापित करने में उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे बड़े-बड़े पदों पर रहें लेकिन आम लोगों से कभी अलग नहीं हुए।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि हर समस्या का समाधान बाबूजी के पास था। कोई भी कार्यकर्ता उनके पास से मायूस होकर नहीं लौटा। सभी धर्मों में उनकी स्वीकार्यता थी। अटलजी और बाबूजी की का साथ बना रहेगा। विकास में उनका आशीर्वाद बना रहेगा। दिनेश शर्मा के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबूजी को लखनऊ तक सीमित नहीं रखें, बाबूजी पूरे प्रदेश के थे। पूरे प्रदेश की जनता उनके पास आती थी। बाबूजी ने ऐसा पदचिह्न बनाया है कि उसका अनुसरण करना चाहिए। जैसे बाबूजी ने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखा वैसे ही हम भी रखें।

LIVE TV