मथुरा में बड़ा हादसा : मिट्टी धंसने के बाद 6 से ज्यादा महिलाएं दबीं, बचाव के लिए JCB से खुदाई जारी

मथुरा में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। वृंदावन के समीपवर्ती ग्राम अक्रूर में मिट्टी की ढाय गिर गई। इस दौरान खोदाई करने आई तकरीबन आधा दर्जन महिलाएं इसके नीचे दब गई। बचाव के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास किए लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद वहां जेसीबी से खुदाई शुरु करवाई गई। 3 महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। गांव में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अक्रूर में कुछ महिलाएं मिट्टी के एक टीले पर गई थीं। सभी महिलाएं घर में इस्तेमाल के लिए वहां मिट्टी खोद रही थीं। तभी अचानक मिट्टी का टीला महिलाओं पर गिर गया और आधा दर्जन महिलाएं मिट्टी में दब गईं। ढाय गिरने के बाद महिलाओं में चीख पुकार मची। आसपास काम कर रहे लोगों ने बचाव का कार्य शुरु किया। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन को भी जानकारी दी गयी।

मौके पर जेसीबी की मशीन से खुदाई भी की गयी। जिसके बाद 3 महिलाओं को सुरक्षित निकाला जा सका। वहीं अन्य टीमें भी तलाशी अभियान में लगी हुई हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ मौजूद हैं। वहीं वरिष्ठ अधिकारी लगातार अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

LIVE TV