

सोशल मीडिया पर जानवरों के मजेदार और प्यारे वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसे वीडियोज हमें पसंद भी आते हैं और हमें खूब हंसाते भी हैं। इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ये बंदर का वीडियो है, जिसमें वो एक चाय की दुकान पर बैठकर मजे से बर्तन धोते हुए नजर आ रहा है। लोग इसे देखकर हैरान हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चाय की दुकान है, जहां काफी लोग भी हैं। वहीं एक टेबल रखा है और उस पर बर्तन और पानी का टब भी रखा है। वहीं, बैठा एक बन्दर टब के पानी में प्लेट डालकर धो रहा है। बंदर का पूरा ध्यान अपने काम हैं, वहां लोग बंदर को देखकर हैरान हैं, लेकिन बंदर पूरे मन से अपने काम में लगा है। बंदर को बर्तन धोते देख ऐसा लग रहा है मानो कोई आदमी ही बर्तन धो रहा है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस वीडियो पर अबतक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। तो वहीं कुछ लोग वीडियो देखकर नाराज है, उनका कहना है कि जानवरों से काम करवाना गलत है।