TV शो ‘कसौटी जिंदगी की’ के ऐक्टर पर लगे छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जाने-माने टीवी ऐक्टर प्राचीन चौहान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभिनेता पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में पीड़िता द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अभिनेता के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

पॉपुलर टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ से डेब्यू करने वाले टीवी अभिनेता प्राचीन चौहान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर एक लड़की द्वारा छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए गए हैं। अभिनेता प्राचीन चौहान ने टीवी की दुनिया में एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘कसौटी जिंदगी की’ से डेब्यू किया था। अभिनेता पर एक लड़की ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर मुंबई की मलाड ईस्ट पुलिस ने आरोपी अभिनेता पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

LIVE TV