
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। यहीं कारण है कि आज उनको चाहने वाले पद्मश्री पुरस्कार की मांग कर रहे हैं। यहीं कारण है कि ट्विटर पर Padma Shri 4 Sushant हैशटैग तेजी से चल रहा है। इतना ही नहीं कई फैंस ने सुशात के लिए पद्म पुरस्कार की वेबसाइट पर जाकर उनके लिए नॉमीनेशन भी भरा है। फैंस नॉमीनेशन भरने के लिए स्क्रीन शॉट भी ट्विटर पर साझा कर रहे हैं।

वहीं ट्विटर पर कई यूजर्स ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी और भारत सरकार से इस बार सिनेमा जगत से बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत को पद्मश्री देने की मांग की है। फैंस सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों, उनके किरदारों और उनके कामों की फोटोज साझा कर रहे हैं।

ट्विटर यूजर्स का कहना है कि बेहतरीन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पद्मश्री पुरस्कार के हकदार हैं। सरकार को इस बात उनका नाम सूची में शामिल करना चाहिए।गौरतलब है कि 14 जून 2020 की दोपहर में सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मृत्यु की खबर ने सबको चौंका दिया। कोई भी इस पर विश्वास नहीं कर सकता था। यह बताया गया कि वो डिप्रेशन में थे और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।