जुलाई के महीने में केवल 15 दिन ही खुलेंगे बैंक, चेक करें Bank Holidays

हर महीने हमारे लिए यह जान लेना जरूरी होता है कि बैंक कितने दिन काम काज के लिए खुले होंगे। इससे हम वक्त रहते बैंक का काम करा लेते हैं और फालतू के इंतजार और परेशानी से बच जाते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अगले महीने या जुलाई में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक, इन 15 दिनों में से 9 दिन कुछ त्योहारों या दूसरे ऐसे मौकों की वजह से छुट्टियां रहेंगी और बाकी के दिन वीकेंड हैं।

वीकेंड की छुट्टियां
4 जुलाई- रविवार

10 जुलाई- महीने का दूसरा शनिवार

11 जुलाई- रविवार

18 जुलाई- रविवार

24 जुलाई- चौथा शनिवार

25 जुलाई- रविवार

जुलाई में बैंक हॉलिडे की लिस्ट
12 जुलाई- कांग रथ यात्रा

13 जुलाई- भानू जयंती

14 जुलाई- द्रुकपा शेषी (Drukpa Tsheshi)

16 जुलाई- हरेला

17 जुलाई- U Tirot Sing Day/खरची पूजा

19 जुलाई- गुरू रिमपोछे की थंगकर शेचु (Guru Rimpoche’s Thungkar Tshechu)

20 जुलाई- बकरीद

21 जुलाई- ईद-उल-जुहा

LIVE TV