PGI में भर्ती मिल्खा सिंह से पीएम मोदी ने की बात, जल्द ठीक होने की कामना की

बीते कई दिनों से फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की तबीयत खराब चल रही है। जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते गुरुवार को उनकी तबीयत को ध्यान में रखते हुए उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इससे पहले वह अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। जहां खास चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच उनकी तबीयत का हाल जानने के लिए देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात-चीत की।

फोन पर बात करने के दौरान पीएम मोदी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। इसी के साथ पीएम मोदी ने उम्मीद जताता हुए कहा कि वे ठीक होकर टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि बीते हफ्ते मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उनकी तबीयत को ध्यान में रखते हुए उन्हें कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। यदि बात करें मिल्खा सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों की तो उनके अनुसार अब उनका स्वास्थ्य पहले से स्थिर है। वह जल्द ठीक होकर अपने घर वापसी कर सकते हैं।

LIVE TV