राजस्थान के पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाड़िया का निधन, 20 मई तक सभी सरकारी कार्यालय बंद

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियार में शोक की लहर है। पहाड़िया के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया कि स्व. श्री पहाड़िया के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा एवं राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का अवकाश रहेगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाडिय़ा जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। श्री पहाडिय़ा ने मुख्यमंत्री के रूप में, राज्यपाल के रूप में, केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की, वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे। पहाड़िया हमारे बीच से कोविड की वजह से चले गए। उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है। उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है, प्रारंभ से ही उनका मेरे प्रति बहुत स्नेह था। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

LIVE TV