अनुष्का शर्मा आज मना रहीं अपना जन्मदिन, बर्थडे गर्ल का ये लुक हो रहा वायरल

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 33वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मी अनुष्का शर्मा आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं। बर्थडे के मौके पर उनका साड़ी लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अनुष्का शर्मा वायरल हो रहे वीडियो में बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं।

अनुष्का शर्मा के एक वीडियो को वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस किसी फंक्शन में पहुंची हुई हैं। इस दौरान फोटोग्राफर्स के सामने वो बेहतरीन अंदाज में पोज दे रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘चन्ना मेरेया’ सॉन्ग बज रहा है। इस वीडियो के अलावा उनके फैन पेज से भी उनकी साड़ी में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं। अनुष्का शर्मा की तस्वीरों और वीडियो पर फैन्स कमेंट के जरिए खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली संग साल 2017 में शादी रचाई थी। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो थी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं। हाल ही में उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘बुलबुल’ थी। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इससे पहले अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ रिलीज हुई थी, जिसने धमाल मचाकर रख दिया था।

LIVE TV