लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, मुंबई का बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर बंद

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,86,452 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हुई। 3,498 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,70,228 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,53,84,418 है। वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,22,45,179 हो गया है।

COVID-19: UP Records Highest-Ever 9,587 Cases, 36 Fatalities in 24 Hours |  NewsClick

मुंबई का बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर बंद

मुंबई का बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर बंद होने की वजह से वैक्सीन लगवाने के लिए आए लोग लौटकर वापस जा रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया, ”हम बहुत दूर से वैक्सीन के लिए आए हैं लेकिन यहां आए तो बंद है।”

कोरोना कर्फ्यू की वजह से श्रीनगर में दुकानें बंद रहीं

इसी बीच जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू की वजह से श्रीनगर में दुकानें बंद रहीं। जम्मू-कश्मीर के 11 जिलों में कल शाम 7 बजे से 3 मई तक ‘कोरोना कर्फ्यू’ लगाया गया है।एक व्यक्ति ने कहा, बहुत सख्त लॉकडाउन है। हम काम पर नहीं जा पा रहे हैं। लॉकडाउन जरूरी है लेकिन मजदूरों को परेशानी हो रही है।

LIVE TV