
कोरोना वायरस से मची त्रासदी पर भारत की मदद ने करने पर अमेरिका का घेराव हो रहा है। इसी को लेकर पहली बार अमेरिका ने अपना मुंह खोला है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि उनकी पूरी संवेदना भारतीय लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेल सुलिवन ने भी भारत के प्रति हमदर्दी दिखाई है। इसी के साथ उन्होंने तेजी से मदद का भरोसा दिया है।

इंटनी ब्लिंकने ने कहा कि हम भारत में फैले भीषण संक्रमण को देख रहे हैं। हम मजबूती के साथ भारत के साथ खड़े हैं। हम भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेल सुलिवन ने कहा कि भारत में कोरोना के प्रकोप को लेकर अमेरिका बहुत चितिंत है। हम अपने दोस्त और सहयोगी भारत को अधिक आपूर्ति और समर्थन प्रदान करने के लिए चौबिस घंटे काम कर रहे हैं।