कर्नाटक: BJP विधायक पर आरोप लगाने वाली पीड़िता अचानक हुई लापता, पुलिस कर रही शिनाख्त

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक रमेश जरकीहोली के खिलाफ एक महिला द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद अब पीड़िता के अचानक लापता हो जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर महिला का अपहरण हुआ है जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गयी है। पीड़ित के पिता ने खुद उसके लापता होने की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में बीते दिनों की। पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी 25 वर्षीय बेटी बंगलूरू के पीजी हॉस्टल में रहती है। कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया और उसके कैद करके रखा है।

पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने कई जगह छानबीन करी लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस को पीड़िता के बारे में कोई जानकारी पता नहीं लग सकी है लेकिन तलाश अभी भी जारी है। इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम जांच कर रही है। साथ ही पीड़िता का पता जल्द ही लगाने की बात कही। गौरतलब है कि इस मामले में संलिप्त पाए जाने पर भाजपा विधायाक को अपने पद से इस्तीफा देने पड़ा था। भाजपा विधायक पर पीड़िता को सरकारी नौकरी देने का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। जिसमें पुलिस अभी भी जांच कर रही है।

LIVE TV