झांसी: क्लास में घुसकर छात्र को मारी गोली फिर घर छात्रा के मारी गोली, लड़की ने गंवाई जान
बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के क्लास रूम में शुक्रवार दोपहर को दिनदहाड़े पढ़ाई कर रहे एक छात्र को गोली मार दी गई। आरोपी ने छात्र को गोली मारने के बाद एक छात्रा को भी गोली मारी। उसने छात्रा को उसके घर जाकर गोली मारी। घटना की जानकारी जैसे ही मिली तुरंत पुलिस प्रशासन ने हलचल मच गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह क्लास में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच एक साथी छात्र ने क्लास में आकर उसे गोली मार दी। गोली चलने से क्लास में भगदड़ मच गयी. गोली मारने के बाद आरोपी मिशन कंपाउंड पहुंचा।
मिशन कंपाउंड में रहने वाली छात्रा कृतका को भी गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहे युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गोली से घायल छात्र और छात्रा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद छात्रा की मौत हो गई और छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झांसी के एसएसपी ने के मुताबिक, बीकेडी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही क्लास के लड़का-लड़की को गोली मारी है। पहले उसने अपने क्लासमेट उपेंद्र को सिर में गोली मारी और फिर बाजार जाकर अपनी क्लासमेट लड़की को गोली मार दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है और उसके बाद ही इस वारदात की वजह पता चल सकेगी। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसमें लड़की की मौत हो गई है।