कौन हैं विनय रेड्डी? जिनके द्वारा लिखे भाषण के दम पर जो बाइडेन बने राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कार्यभार संभालने से पहले बीते दिन यानी बुधवार को शपथ ग्रहण की। जिसके बाद देश के लोगों को उन्होंने संबोधित किया। बता दें कि अमेरिका बीते कई महीनों से चर्चा में बना हुआ है जिसके कारण कल अन्य सभी देशों की नजर बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह पर ही थी। न ही सिर्फ अमेरिका बल्कि भारत के लिए भी यह काफी गौरवपूर्ण बात है। दरअसल, जो भाषण बाइडेन ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिया था उसे भारतीय मूल के विनय रेड्डी द्वारा ही लिखा गया था।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शपथ लेने से पहले ही अपने प्रशासन में कुल 20 लोगों को पदभार दे शामिल कर लिया था। जिसमें से एक विनय रेड्डी भी हैं। बाइडेन का भाषण लिखने वाले विनय रेड्डी भारत के तेलंगाना से हैं। आपको बता दें कि करीमनगर जिले का पोथीरेड्डीपेट उनका पुस्तैनी गांव है। लेकिन उनकी परवरिश अमेरिका के ओहायो में ही हुई। उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा मियामी विश्वविद्यालय से पूरी की। रेड्डी इसे पहले भी बाइडेन के लिए भाषण लिखने का काम कर चुके हैं। बता दें कि वर्ष 2013-17 में जब बाइडन अमेरिका के उप राष्ट्रपति थे तब वे विनय रेड्डी के द्वारा ही लिखे भाषण पढ़ा करते थे। सही में यह भारत के लिए काफी गौरव की बात है।

LIVE TV