

बिहार में कोरोना काल के बीच बुधवार 28 अक्टूबर को पहले चरण के लिए मतदान होने वाले है। ऐसे में सोमवार को पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आखिरी दिन होने की वजह से राज्य में आज सोमवार को कई बड़ी रैलियां होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेता आज जनता को संबोधित करेंगे। वहीँ दूसरी ओर चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर भष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके अलावा प्याज को लेकर तेजस्वी यादव ने भाजपा को घेरा है।

लखीसराय में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी के खिलाफ बिहार में माहौल बनाया जा रहा है। ऐसा करने वाले असल में खुद धंधेबाज है। धंधेबाज लोग ही इस कानून के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हुए हैं। शराब माफिया चाहते हैं कि किसी तरह उन्हें सत्ता से हटाया जाए।
नीतीश कुमार ने कहा, ‘आज से पांच साल पहले और उससे पहले भी महिलायें शराबबंदी की मांग किया करती थीं। हमने वादा किया था की शराबबंदी लागू करेंगे। सत्ता में आये तो कर दिया। अब इससे बौखलाए शराब माफिया उन्हें सत्ता से हटाना चाहते हैं। जितने धंधेबाज हैं सब आरोप लगा रहे हैं। ‘

वहीँ राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। भाजपा के लोग प्याज की माला पहना करते थे। अब प्याज 100 रूपये किलो को छूने वाला है। बेरोजगारी है, भुखमरी बढ़ रही है, छोटे व्यापारी नष्ट हो रहे हैं, गरीबी बढ़ रही है। जीडीपी गिर रही है, हम आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं.जो लोग प्याज के बारे में बोल रहे थे,जब यह 50-60 रूपये किलो था,अब चुप हो गए हैं। अब इसके दाम 80 रूपये किलो को पार कर गए है। किसान तबाह हो रहे हैं, युवा बेरोजगार हैं, बिहार गरीब है और लोग शिक्षा, नौकरी और चिकित्सा सहायता के लिए पलायन कर रहे हैं।

वहीँ दूसरी तरफ लोजपा {लोक जनशक्ति पार्टी} के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला उन्होंने कहा ‘कि अगर वे दोषी हैं, तो उन्हें जांच के बाद जेल भेज देना चाहिए। यह कैसे संभव हो सकता है कि मुख्यमंत्री बड़े पैमाने पर घोटालों और भष्टाचार के बारे में नहीं जानते? वह भी इसमें शामिल हैं। यदि नहीं हैं, तो यह जांच में स्पष्ट हो जायेगा। लेकिन लोगों का और मेरा मानना है कि वह इसमें शामिल हैं, वे भ्र्ष्ट है.