
अनूरपुर। मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ असेंबली चुनावों की तैयारियां चल रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के एक उम्मीदवार का पिस्टल ताने नौकर को डाटते हुए वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने हाथों में पिस्तौल लिए खड़े हैं और अपने नौकर को डांट रहे हैं। यह वीडियो कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम ने शेयर किया है।
कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम ने बिसाहूलाल सिंह के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार में मंत्री बिसाहू लाल सिंह अपने कार्यकर्ताओं को रिवाल्वर लेकर धमकाते हुए. ऐसे निर्लज्ज शख्स को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इस वीडियो में प्रदेश के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोगता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह अपने नौकरों पर बेहद गलत जबान का इस्तेमाल किया है।
बिसाहूलाल सिंह के इसी वीडियो को साल 2018 असेंबली चुनावों में भाजपा के ज़रिए शेयर किया गया था, तब वे कांग्रेस में ही थे और अब कांग्रेस ने उनका वीडियो शेयर किया है, जबकि बिसाहूलाल सिंह बीजेपी का हिस्सा है।माना जा रहा है कि यह भी जा रहा है कि वीडियो चार साल पुराना है।