सन् 1869 में पोरबंदर गुजरात में जन्में महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। गांधी जी को हम बापू और महात्मा गांधी के नाम से भी जानते हैं। देश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को अंग्रेज़ों के चंगुल से आज़ादी दिलवाई।

गांधी जी बहुत ही सुलझे हुए व्यक्तित्व के थे। वह सादगी में विश्वास रखते थे। गांधी जी के उच्च विचारों ने लोगों को जीवन में सही मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। बापू के उन अनमोल विचारों का अनुसरण प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। आज हम आपको बापू के अनमोल वचनों में से कुछ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका हमें अवश्य अनुसरण करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : आज का सुविचार : बुद्धि और विवेक के बल से किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता
- व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है, वह जो सोचता है, वह बन जाता है।
- कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है। क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है।
- धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है।
- ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है। यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।