लॉकडाउन के चलते यूपी में मिला कुबेर का खजाना, जमीन से निकल आए चांदी के सिक्के
औरेया जिले के तुरुकपुर गांव और साजनपुर गांव के बीच खाली पड़े बंजर जमीन पर क्रिकेट खेल रहे थे। उसी मैदान में अन्य बच्चे मिट्टी खोदकर खेल रहे थे, जिसे देखकर इन बच्चों ने भी जमीन खोदना शुरू कर दिया। जमीन खोदने के दौरान बच्चों को एक घड़ा मिला, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी बच्चों ने गांव वालों को दी।
खबर है कि बच्चों को जमीन खोदते समय एक छोटा सा घड़ा मिला, जिसमें चांदी के सिक्के थे। इस घटना की जानकारी गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचकर सिक्के को कब्जे में ले लिया।
पुलिस को घड़े में कुल 30 चांदी के सिक्के मिले, जिसमें से 27 सिक्के 1840 सिक्के विक्टोरिया वर्ष के और 3 सिक्के 1835 किंग विलियम्स वर्ष के हैं।इसके बाद अधिकारियों ने सिक्के मिलने वाले जगह के आसपास मुआयना भी किया। उस स्थान के आसपास कुछ जगहों पर खुदाई भी की गई लेकिन कुछ नहीं मिला।