यूपी के सहारनपुर और कानपुर में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। आज सहारनपुर में 12, कानपुर में छह, बस्ती में तीन, मथुरा में एक नया पॉजिटिव केस मिला है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1560 पहुंच गई है। गुरुवार को 81 मरीज सामने आए थे। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 1538 के पार पहुंच गया था।

मथुरा के चौबियापाड़ा में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। कोरोना संक्रमित जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जबकि उसके पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही घनी आबादी वाला क्षेत्र चौबियापाड़ा को सील कर दिया गया है।  Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

वहीं मृतकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई थी, गुरुवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत होने के बाद यूपी में मृतकों की संख्या 24 हो गई। वहीं, स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार प्रदेश में अब 1280 कोविड-19 एक्टिव मरीज रह गए हैं। अब तक 206 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना का संक्रमण बढ़कर 57 जिलों तक पहुंच गया है। ज्यादातर सब्जी मंडियों में लॉकडाउन का पालन नहीं किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

बागपत में रमजान के पवित्र महीने की तैयारियों को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ी है। कईं जगह लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया। सड़कों पर दोपहिया वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली से आवागमन रोकने के लिए डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर सख्ती की गई है, लेकिन लोग देहात के रास्तों से होते हुए निकल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में लॉकडाउन में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट है। धर्मिक स्थलों के आस-पास पुलिस निगरानी कर रही है। हॉटस्पॉट इलाकों पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। लॉकडाउन का पालन कराने को पुलिस मुस्तैद है।

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, कोरोना पॉजिटिव को भेजा घर

कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी रही है। शुक्रवार को छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि हॉटस्पॉट इलाके के छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 115 हो गई है।

मथुरा के चौबियापाड़ा में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। कोरोना संक्रमित जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जबकि उसके पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही घनी आबादी वाला क्षेत्र चौबियापाड़ा को सील कर दिया गया है।

 

LIVE TV