Birthday 2020: जिस अभिनेत्री को रोहित शेट्टी ने दिया था कभी टचअप आज उसी को कर चुके हैं अपनी फिल्म में कास्ट

कॉमेडी फिल्मों को निर्देशन का हिस्सा बनाने के बाद एक्शन फिल्मों में अपना कमाल दिखाने वाले रोहित शेट्टी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. हिंदी सिनेमा में अपनी करियर की शुरुआत एक अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. रोहित फेमस स्टंटमैन और विलेन एमबी शेट्टी के बेटे हैं.

रोहित

लेकिन बचपन में पिता की मौत हो जाने के बाद रोहित को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रोहित शेट्टी के संघर्ष का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें तब्बू की साड़ी तक को प्रेस करना पड़ा था। यहां तक कि उन्होंने स्पॉटब्वॉय के तौर पर भी काम किया। रोहित शेट्टी ने साल 1995 में आई तब्बू की फिल्म हकीकत में उनकी साड़ी प्रेस की थी। इसके अलावा वह काजोल के स्पॉटब्वॉय भी रहे थे। वह काजोल को टच अप भी दिया करते थे।

एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के साथ बढ़ा पेट्रोल-डीजल का भी दाम मोदी सरकार ने उठाया यह कदम

रोहित शेट्टी जब 17 साल के थे तो उन्होंने फूल और कांटे फिल्म में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम किया था। साल 2003 में रिलीज हुई अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की फिल्म जमीन से रोहित शेट्टी ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने गोलमाल का निर्देशन किया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यहीं से रोहित के काम को पहचान मिली।

रोहित शेट्टी की कई फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी हैं। इनमें सिंघम, गोलमाल अगेन, सिंबा, सिंघम रिटर्न्स, दिलवाले, चेन्नई एक्सप्रेस और बोल बच्चन जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी अगली फिल्म सूर्यवंशी भी जल्द रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल उसकी रिलीज को टाल दिया गया है।

हैरानी की बात ये है कि जिस अभिनेत्री की साड़ी रोहित शेट्टी ने प्रेस की उन्हीं को अपनी फिल्म में कास्ट किया। जी हां, गोलमाल 3 में रोहित में तब्बू को 22 साल बाद कास्ट किया। साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म दिलवाले में काजोल को कास्ट किया था।

 

LIVE TV