नागरिकता संशोधन कानून विरोधः RJD की गुंडागर्दी, भीम आर्मी चीफ गिरफ्तार

नई दिल्ली: CAA के खिलाफ लगभग पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। तो वहीं बिहार में राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हिंसत्मक प्रदर्शन किया। आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने कई जगहों ट्रेनें रोककर प्रदर्शन किया। यूपी में आगजनी-हिंसा करने वाले 10000 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तो वहीं दिल्ली में आर्मी चीफ चेंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को शुक्रवार को जामा मस्जिद में प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी थी।

जहानाबाद में एनआरसी और नागरिकता कानून के खिलाफ आरजेडी समर्थकों ने जहानाबाद स्टेशन पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया है और ट्रैक पर आगजनी की है। वहीं एनएच-110 और एनएच-83 को भी जाम कर दिया है। आरजेडी नेताओं का कहना है कि जिस तरीके से सरकार गंगा जमुना तहजीब को बांटने में लगी है हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इससे पहले एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार शाम को आरजेडी ने सभी जिलों में मशाल जुलूस निकाला। तेजस्वी यादव ने शांतिपूर्ण बंद की अपील की है।

अनुच्छेद 370 को लेकर अमेरिकी सांसद ने कही ये बात, अर्थव्यवस्था सुधारने की…

दिल्ली के दरियागंज इलाके में सुरक्षा के लिहाज से पैरा मिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान दरियागंज, जामा मस्जिद और अन्य इलाकों में तैनात किए जा रहे हैं।

LIVE TV