अयोध्या राम मंदिर फैसला ! 41 लोगो के मोबाइल सर्विलांस पर , आगरा में हुए 945 लोग पाबंद…

भारत सरकार द्वारा अयोध्या फैसले को लेकर हर तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। देखा जाए तो पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा हैं।

 

 

खबरों की माने तो अब तक शहर में ही 945 लोगों को पाबंद कर दिया है। इन लोगों से दो लाख और उससे अधिक के मुचलके भरवाए जा रहे हैं। उधर, पुलिस ने सांप्रदायिक बवाल में जमानत पर जेल से बाहर चल रहे 41 लोगों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लिए हैं।

 

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट फैसला आने के मद्देनजर सख्त हुई सुरक्षा व्यवस्था, SP ने किया निरीक्षण

 

शहर में पुलिस अराजक तत्वों को चिह्नित कर रही है। जो लोग किसी तरह के बवाल में पूर्व में शामिल रहे हैं और उनका नाम मुकदमे में है, शांति व्यवस्था में किसी तरह का खलल डाल सकते हैं, उनके खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है।

इसके तहत ही 945 के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। इन लोगों से मुचलके भरवाए जा रहे हैं। 50 लोग ऐसे हैं, जिनसे दो लाख रुपये से अधिक के मुचलके भरवाए गए हैं। जहां एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि 945 लोगों पर पाबंद करने की कार्रवाई कर दी गई है। इन लोगों पर अलग से भी नजर रखी जा रही है।

दरअसल शहर के अति संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस पिकेट लगाई गई है। इनमें एक दरोगा और आठ सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मी दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान तहसील की टीम और पुलिस मित्र भी मौजूद रहेंगे।

LIVE TV