
REPORT-UMA MISHRA/MAU
इसके मद्देनजर मऊ पुलिस पुरी तरह से अलर्ट और सतर्क है। इसी के तहत एसपी अनुराग आर्य़ ने पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया। साथ ही जनता को भरोसा दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला मान्य होगी। इसलिए जनता को किसी भी तरह की असुविधा नही होगी। इसके लिए पुलिस 24 घंटे तैनात रहेगी।
राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर शनिवार सुबह सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। इस फैसले के मद्देनजर पुलिस अधिक्षक ने एहतियातन नगर कोतवाली के मिर्जाहादिपुरा चौक पर पुलिस की सतर्कता का जायजा लिया। इसके साथ ही जनता को भी सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया। इस दौरान एसपी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या मामलें पर फैसला आने वाला है।
उसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। मिर्जाहादिपुरा शहर का महत्वपूर्ण चौराहा है। इसलिए यहां पर सम्पूर्ण फोर्स का निरीक्षण किया गया है। साथ ही सभी पुलिस कर्मीयों को समझाया गया है कि किस प्रकार से संवेदनशीलता को देखते हुए निगरानी करनी है।
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला, विवादित भूमि राम मंदिर के हवाले
इसके लिए एक अपर पुलिस अधीक्षक, चार सिओ, 30 इन्सपेक्टर, 80 दरोगा और 1100 कास्टेबल-हेडकास्टेबल तैनात है। इसके अलावा एक कम्पनी आरएएफ और एक कम्पनी पीएससी है। इसी के बराबर आम जनता की भी फोर्स हमारे सहयोग में है। 11 सौं एसपीओज, 300 युवा पुलिस मित्र, 800 डिजिटल वलेनटियर है। इन लोगों की भी ड्यूटी लगाई गयी है।
ये लोग अपने गांव और मोहल्ले में निगरानी रखेगे। इसके साथ ही हम लोग जनता को यह विश्वास दिलाना चाहते है कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे सतर्क और सुरक्षा के लिए मौजूद रहेगा। जनपद में किसी भी प्रकार की घटना नही होने दी जायेगी, जिससे शान्ति व्यवस्था प्रभावित हो।
जनता से सिर्फ एक अपील है कि जो भी फैसला आयेगा, उसको सभी को मानना पङेगा। वही सबके लिए सर्वमान्य होगा। शान्ति व्यवस्था बनाये रखे और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन की मदद करे।