
महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं । वहीं देखा जाये तो आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका के पदों पर बम्पर भर्तियां निकली हैं।वहीं रिवालसर में करीब आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों को भरा जाएगा। 13 सितंबर को 11 बजे रिवालसर कार्यालय में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने दी।

जहां उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत भरगांव केंद्र के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। ग्राम पंचायत सेहली के आंगनबाड़ी केंद्र सतोहल के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सदयाणा के आंगनबाड़ी केंद्र पपराहल में आंगनबाड़ी सहायिका, ग्राम पंचायत कोट के आंगनबाड़ी केंद्र कून के लिए आंगनबाड़ी सहायिका के लिए साक्षात्कार होंगे।
इसके अलावा ग्राम पंचायत धन्यारा के आंगनबाड़ी केंद्र कुशमल के लिए आंगनबाड़ी सहायिका, ग्राम पंचायत मराथू के आंगनबाड़ी केंद्र मराथू के लिए आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए साक्षात्कार होंगे।
दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास व आंगनबाड़ी सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए।
https://www.youtube.com/watch?v=Msytm9EivLw