ताजमहल देखने वाले पर्यटकों के लिए किया बेबी फीडिंग रूम का उद्घाटन, दी गईं ये सुविधाएं
REPORT -BRIJ BHUSHAN
अगरा- विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पर शिशुओं को स्तपनपान कराने के लिए मां को अब कोना नहीं ढूंढ़ना होगा। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार सुबह 10 बजे ताजमहल परिसर में बनाए गए बेबी फीडिंग रूम का उद्घाटन किया।
ताजमहल में बेबी फीडिंग रूम रॉयल गेट के लेफ्ट साइड पर बनाया गया है। यहां महिलाओं के बैठने के लिए सोफे, सामान रखने के लिए मेजें डाली गई हैं। साथ ही कक्ष में एयर कंडीशनर्स एवं पंखे लगाए गए हैं। बाइट- प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री
सैलानियों को दुधमुंहे बच्चेथ के साथ आने की स्थिति में मातृत्व। सुख के इन पलों मे कभी-कभी ऐसी स्थितियां ऐसी भी बन जाती थीं कि शर्म के साथ असहज स्थिति का सामना भी करना पड़ता था। ताजमहल पर पहले बेबी फीडिंग रूम के बन जाने से काफी सुविधा रहेगी।
हरियाणा: विधानसभा चुनाव के लिए 8 सितंबर को चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
केंद्रीय राज्यब मंत्री ने बताया कि जल्दा ही आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में भी बेबी फीडिंग रूम बनाए जाएंगे। इससे पहले केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने पूर्वी गेट टिकट विंडो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य मंत्री डॉ. जी.एस.धर्मेश, सांसद एसपी सिंह बघेल भी साथ रहे।