यूपी की गूगल गर्ल! इतना ज्ञान देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

गोण्डा – अभी तक आपने गूगल ब्वाय कौटिल्य का ज्ञान देखा था लेकिन हम एक नहीं बल्कि नन्ही मुन्नी तीन छात्राओं के गूगल ज्ञान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

यूपी के गोंडा के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा में पढ़ने वाली पहली छात्रा कक्षा पांच की छात्रा सुप्रिया वर्मा बिना किसी बाधा के 100 तक का पहाड़ा सुना देती है। इसी विद्यालय की कक्षा चार की दूसरी छात्रा अंशिका मिश्रा ने भारत के सभी जिलों का नाम 6 मिनट 26 सेकंड में सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ एशिया बुक आफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी है।

साथ ही स्वतंत्र भारत में अब तक के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण दिवस तथा एशिया महाद्वीप के सभी देशों के नाम और राजधानी, मुद्रा व क्षेत्रफल के साथ ही विश्व में सबसे बड़े एवं सबसे छोटे धारा प्रवाह की जानकारी है।

तीसरी छात्रा बबली भी कक्षा 1 में पढ़ती है और एशिया महाद्वीप के देश और उनकी राजधानी तथा उत्तर प्रदेश के मंडल व जिलों के नाम की धारा प्रवाह जानकारी।

3 की बात : बागपत प्राथमिक स्कूल में बच्चों की बिगड़ी तबीयत

चौथी छात्रा अंजलि उम्र 3 वर्ष जो कि विद्यालय के कक्षा पांच की छात्रा आरती की बहन है और अभी विद्यालय में नामांकित नहीं है प्राय एमडीएम हेतु अपने बहन के साथ विद्यालय आया जाया करती है उत्तर प्रदेश के जिलों के नाम व भारत के राज्य व उनकी राजधानियों के नाम आसानी से बता देती है।

LIVE TV