ऑटो, टेम्पो में अब नहीं बजेंगे फूहड़ गाने, राजधानी पुलिस ने कसा शिकंजा !  

रिपोर्ट – उमेश मिश्रा

लखनऊ : टेम्पो व ऑटो में नहीं बजेंगे फूहड़ गाने | सड़क की गुंडई खत्म करने के अभियान में पुलिस ने टेम्पो ऑटो में फूहड़ गाने बजा कर छेड़खानी पर शिकंजा कसा है |

महिला सशक्तिकरण माह में अभियान के पहले दिन पुलिस ने सात सौ टेम्पो ऑटो और रिक्शा से म्यूजिक सिस्टम उतरवाने के साथ चालान किये और बाइस हजार रुपये समन शुल्क वसूला |

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने विभिन्न मार्गों पर टेम्पो, ऑटो व ई रिक्शा में तेज आवाज में फूहड़ गाने बजाकर महिलाओं से छेड़खानी की शिकायत मिली थी | बताया गया कि महिला के सवार होने पर चालक द्वारा म्यूजिक सिस्टम की आवाज बढ़ाने के साथ वाहन भी तेज रफ्तार से दौड़ाया जाता है |

 

फिल्म ‘सुपर 30’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ आए आनंद कुमार, स्टारकास्ट भी रही मौजूद !

 

महिलाओं के साथ बुजुर्ग, बच्चों को भी तेज आवाज में गाने बजाने जाने से परेशानी हो रही थी | इसके चलते सभी थाना प्रभारियों को टेम्पो, ऑटो व ई रिक्शा की चेकिंग कर म्यूजिक सिस्टम उतरवाने के निर्देश दिए गए |

पुलिसकर्मियों ने टेम्पो ऑटो व ई रिक्शा स्टैंड पर जाकर चालकों को हिदायत दी |

 

LIVE TV