हज पर जाने वाले यात्रियों का होगा दो लाख का बीमा !

रिपोर्ट – तबरेज़ कज़िलबाश

लखनऊ :  मुसलमानों के पाक और मुक़्क़द्दस हज के सफर का आगाज़ हो चुका है | ऐसे में यूपी से जाने वाले हज यात्रियों की हिफाज़त के मद्देनजर हर एक हज यात्री का 2 लाख रुपये का बीमा कराया जा रहा जो हज के सफर से लेकर 6 महीने तक वैलिड रहेगा |

यूपी हज समिति के सचिव राहुल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल हज के पाक और मुकद्दस सफर पर जाने वाले उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों का दो लाख रुपये का बीमा कराया जा रहा है |

जिसका 11 रुपए 45 पैसे का प्रीमियम हज यात्री को अदा करना होगा | इस एक्सीडेंटल बीमा की खास बात यह होगी कि यह हज यात्रा से लौट आने के 6 महीने तक वैलिड रहेगा |

 

बेटे ने किया सौतेली माँ का क़त्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार !

 

इसी के चलते आज़मीने हज ने भी ख़ुशी का इज़हार करते हुए इस फैसले का स्वागत किया है और हुकुमत का शुक्रिया अदा किया है |

गौरतलब है कि हिंदुस्तान में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा हज यात्री हज के सफर पर जाते हैं | इस साल उत्तर प्रदेश से 32 हजार एक सौ पंद्रह हज यात्रियों हज के सफर पर रवाना होंगे | जिसमें 99 नामहरम महिलाएं भी शामिल हैं |

 

LIVE TV