जानलेवा गर्मी ! एक ही परिवार के 5 लोगों की गर्मी से हुई हालत ख़राब, अस्पताल में भर्ती…

रिपोर्ट – मुकेश सोलंकी

राजस्थान : गर्मी का कहर इस क़दर बरस रहा है कि हर तरफ बस आम जनता की हालत खस्ता हो चुकी है | और तो और लोगों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हो चुका है | ऐसा ही एक मामला हुआ है |

मारवाड़ जंक्शन के गुडा केसरसिंह पंचायत के मानी गांव के एक ही परिवार के 5 सदस्य गर्मी से उल्टी दस्त लगने से नजदीक धनला के राजकीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया |

जहां पर 4 सदस्य को इलाज चल रहा है एक बच्चे को ज्यादा तबीयत खराब होने पर मेल नर्स विद्यासागर जोशी ने पाली बागङ अस्पताल रेफर किया  |

 

अद्भुत मृत्यु: बुज़ुर्ग दम्पति ने 70 साल तक एक साथ बिताया जीवन, फिर 1 घंटे के अन्दर गई दोनों की जान !

 

इधर 108 एम्बुलेंस की मनमानी के चलते बच्चे के साथ एक महिला को लेकर गए परिवार के दो सदस्य को पीछे  छोड़कर चले गए |

एम्बुलेंस के अधिकारियो ने अपने आप स्थान पर आने को कहा गया जबकी परिवार के साथ सदस्य अधिकारीयों से हाथ जोड़कर साथ ले जाने को कहते रहे |

 

LIVE TV