
REPORT—UMAKANT/ MAU
मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर बन्धे पर अल सुबह टहलने गये एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दिया। इसके अलावा अपने माता जी को टहलाने गये अन्य युवक भी घायल हो गया।
हत्या की सूचना मिलने पर मौंके पे पहुची पुलिस बिना परिवार बालों को सूचना दिये हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद परिजनों ने थाने का घेराब कर सङक जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाऩा क्षेत्र के धर्मपुर निशानी गांव निवासी दीपन यादव सुबह टहलने के लिए गजियापुर बन्धे पर गया था। उसी बक्त अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दिया।
इस बीच अपने माता जी को टहलाने गये एक दूसरे अन्य युवक को भी बीच बचाव करने में गोली लग गयी। इस दौरान घटना स्थल पर ही दीपन यादव की मौत हो गयी।
विश्व कप 2019: विदेशी धरती पर 36 साल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं जीता भारत, आज है सुनहरा मौका
जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। साथ ही तुरन्त पोस्टमार्टम के लिए जिलास्पताल भेज दिया।
जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो आक्रोशित ग्रामिणों संग मिल कर थाने पर पहुच गये और थाने का घेराव कर मांग करने लगे कि हत्यारें की गिरफ्तारी किया जाये। वही घटना के बाद पुलिस टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी करने के लिए जुट गयी हैं।