ये कैसी लहर? कमल को वोट न देने पर दलितों की हुई जमकर पिटाई !
रिपोर्ट – राज सैनी
जौनपुर : शहर में बसपा को वोट करने पर दबंगो का कहर एक दलित परिवार पर देखने को मिला | दलित परिवार का आरोप है कि हाथी का बटन दबाने पर दबंगो ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर मौके से फरार हो गये |
आधा दर्जन लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल मे भर्ती कराया गया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है |
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैया कांजी गांव में आज सुबह शौच के लिए दो सगे भाई गये हुए थे | वापस लौटते समय गाँव के कूछ दबंगो ने उन दोनों भाइयों पर लाठी-डंडे से प्रहार कर दिया |
दोनो भाईयो को गंभीर रुप से घायल हो गये | घायलो की चीख पुकार सुन उनके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गये | दबंगो का विरोध करने पर दबंगो ने उन लोगों पर भी हमला बोल दिया |
घटना में दो सगे भाई समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये | सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया | घटना के बाद दबंग मौके से फरार हो गये |
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की नकली रोडवेज बस पकड़ी गई !
घायलों के परिजनों का आरोप है कि हम दलित है इसलिए हाथी पर वोट करने पर दबंगो ने मारपीट की है | दबंगो के कहने के अनुसार कमल को वोट न करने पर इस घटना को अंजाम दिया गया |
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी | घायलों को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है |
पुलिस की मानें तो शौच के लिए दो सगे भाई गये हुए थे गाँव के कुछ लोगो से मारपीट हुई है | जिसमें मामला दर्ज कर जांच किया जा रही है |
मामले की सच्चाई तो पुलिस के जाँच के बाद ही सामने आएगी | फ़िलहाल बीजेपी को वोट न करने पर नाराज गाँव के दबंगो द्वारा दलित परिवार की पिटाई करने के आरोप से हडकम्प मच गया है |
अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों जौनपुर मे दबंगो को पुलिस का कोई भय नहीं है | यह प्रदेश सरकार की सत्ता की हनक है या कुछ और |
घटना को अंजाम देने वाले दबंगो को पुलिस गिरफ्तार करने मे कितना वक्त लगाती है यह देखने वाली बात होगी |