भारत के सबसे अमीर इस उम्मीदवार की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में आने के बाद नेताओं की संपत्ति में काफी तेजी से इजाफा होता है। यही कारण है कि हर कोई एक बार भारतीय राजनीति में हाथ जरूर आजमाना चाहता है। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने नामांकन भरते समय हलफनामा दाखिल किया था और उसके जरिए अपनी संपत्ति का भी जिक्र किया था। जिसमें कई करोड़पति और अरबपति नेता सामने आए थे। हालांकि क्या आपको पता है कि वर्तमान लोकसभा चुनाव में ऐसा कौन सा नेता है, जिसके पास सबसे ज्यादा संपत्ति है।

 भारत के सबसे अमीर इस उम्मीदवार की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में निर्दलीय रमेश कुमार शर्मा सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। जिनके पास कुल 1,107 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके हलफनामे के जरिए यह जानकारी सामने आई है। बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से रमेश कुमार शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार हैं। यहां भाजपा से राम कृपाल यादव उम्मीदवार हैं। शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के झूठे वादों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

जानिए बॉलीवुड एक ऐसे कलाकार के बारे में जिन्होंने अपने आप को कहा – ‘गरीबों का ऋतिक रोशन’

रमेश कुमार शर्मा

रमेश कुमार एक चार्टर्ड इंजीनियर डिग्री धारक हैं और उनके पास कुल नौ वाहन हैं। जिनमें फॉक्सवैगन जेट्टा, होंडा सिटी और ओप्टा शेवरले शामिल हैं। इस बात की जानकारी भी उन्होंने अपने हफलनामे में दी है। शर्मा ने अपनी कुल संपत्ति 11,07,58,33,190 रुपये घोषित की है, जिसमें 7,08,33,190 चल संपत्ति है।

शर्मा का कहना है कि, ‘नोटबंदी करके पीएम मोदी ने लोगों के पास से पैसे निकाल लिए। चारों तरफ अपराध हो रहे हैं और वे देश को लूट रहे हैं। मैं यह चुनाव जुमलेबाज मोदी के खिलाफ लड़ रहा हूं।’ शर्मा अपनी जीत के प्रति 100 फीसदी आश्वस्त हैं।

इतनी चिलचिलाती गर्मी में क्या खाए नहीं आ रहा है समझ तो, आज ही ट्राई करें ये कुल्फी

उनका कहना है कि चुनावी मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी उनके सामने टिक नहीं पाएंगे। पांच सबसे अमीर उम्मीदवारों में शर्मा एकमात्र निर्दलीय हैं, बाकी चारों कांग्रेस से हैं।

इनमें तेलंगाना में चेवेल्ला से कांग्रेस उम्मीदवार कोंडा विशेश्वर रेड्डी दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं और उनकी संपत्ति 895 करोड़ रुपये है। मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे नकुल नाथ तीसरे नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 660 करोड़ रुपये है।

LIVE TV