रिपोर्ट – विनोद कुमार
चित्रकूट : अवैध संबंधों के चलते मौसा ने भतीजी को गोली मारकर उसकी हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली |
घटना पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या अवैध संबन्धो की बतायी जा रही है | घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन में मजरे पन्ना पुरवा की है |
भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन के मजरे पन्ना पुरवा में श्रवण यादव नाम के व्यक्ति ने अपने साढू की लड़की गौरा की संदिग्ध परिस्थिति में गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार ली |
जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गयी | पुलिस पहुँच कर छानबीन कर रही है | पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने प्रथम दृष्ट्रया अवैध सम्बन्धो होने की बात कही |
गौरा भरतकूप के कबरा पुरवा की रहने वाली थी | माँ की बचपन मे मौत हो जाने के बाद वह अपने मौसा श्रवण यादव के यहां रह रही थी | आज जब घटना हुई तो घर मे कोई नही था |
लड़की गौरा की और श्रवण का शव घर के अंदर पड़े थे | दोनों को गोली लगी थी | पास में कट्टा पड़ा था | पुलिस जांच कर रही है | दोनों के शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया है |
ग्राम प्रधान व मृतक श्रवण के भाई का कहना है कि गौरा की माँ पहले ही खत्म हो गयी थी और पीता पागल था तो मृतक मौसा श्रवण ने गौरा की शादी 29 मई को तय कर दी थी |
बयाना भी हो गया था और किराने का सामान भी आ गया था । मृतक श्रवण की पत्नी पड़ोस में चली गयी थी तभी श्रवण ने अपनी भतीजी को सर में गोली मारी फिर अपने आप को खुद ही मार ली |
फिर भी पुलिस का मानना है कि मामला संदिग्ध है जो भी पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट आएगी तभी जांच कर कार्यवाही की जाएगी |