रिपोर्ट – कुमार रहमान
बरेली : जिले में पोलियो का एक संदिग्ध मरीज मिला है | इससे स्वास्थ्य विभाग चिंता में पड़ गया है | दरअसल, जनवरी 2011 से देश पोलियो मुक्त हो चुका है |
आठ साल बाद मरीज के सामने आने से मामला संगीन हो गया है | संदिग्ध मामला मीरगंज तहसील क्षेत्र के मंडनपुर गांव के एक बच्चे का है |
यहां के हरिशंकर का चार साल का बेटा ठीक से चल नहीं पाता | बीती 30 अप्रैल को घर वालों ने उसे मीरगंज सीएचसी पर डॉक्टर को दिखाया|
घर वालों के मुताबिक उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ | वह ठीक से चलना तो दूर खड़ा भी नहीं हो पा रहा है | आराम नहीं मिलने और पोलियो जैसे लक्षण दिखने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है |
संदिग्ध रूप से हुई युवक की मौत, शव पेड़ से लटका मिला !
डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू कर दिया है | सीएमओ का कहना है कि यह पोलियो नहीं है | बल्कि फालिज हो सकता है | इसलिए उसका एएफपी टेस्ट किया गया है |
इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी | और आगे कुछ कहा जा सकता है |