रायबरेली में बीजेपी पर जमकर बरसीं सोनिया और प्रियंका

रिपोर्ट -अखिल श्रीवास्तव
रायबरेली–लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मा सोनिया के साथ बेटी  प्रियंका गांधी के दो दिवसीय रायबरेली  दौरे के पहले दिन जहा प्रियंका ने 2-2 जनसभाओं को सबोधित कर बीजेपी पर जुबानी हमला बोला.

priyanka_sonia

वही देर रात भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका व सोनिया ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए देर रात प्रियंका गांधी ने लगातार पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला है, आवारा जानवरो के मुद्दे पर प्रियंका ने यूपी सीएम योगी को भी आड़े हांथो लिया है।

भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के सम्बोधन की एक्सक्लूसिव तस्वीरे हम आपको दिखा रहे हैं,

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार झूठ बोलती आई है और उनका लोगो को 15 लाख देने का वादा भी झूठा निकला, यहां तक कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इसको महज एक चुनावी जुमला बताया था।

प्रियंका गांधी ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां वह चुनाव लड़ने जा रहे हैं वहां से उनको हम हराकर भेजेंगे, प्रियंका यही नहीं रूपी प्रियंका गांधी ने कहा कि इस चुनाव में मैं जहां भी गई हूं.

वहां पर तमाम मुद्दे हैं सबसे ज्यादा बड़ा मुद्दा किसानों का है पूरे देश में किसान रो रहा है और आवारा जानवर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं वहीं किसी ने बताया कि अब मुख्यमंत्री जी को आवारा पशुओं को जेल में डालने की याद आई है।

PM मोदी और अमित शाह पर बैन लगवाने के लिए चुनाव आयोग की शरण में पहुंची कांग्रेस

प्रियंका ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी तक जब देश का किसान खेत में चौकीदारी कर रहा था तो कोई चौकीदार क्यों किसानों की हालत देखने नहीं आया है प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी सहित पूरी भाजपा पर जमकर हमला बोला।

LIVE TV