हापुड़। बदायूं में दरोगा की वाहन चेकिंग के दौरान हत्या के एक दिन बाद ही गुरुवार को हापुड़ में बेखौफ बदमाशोंने एक और दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सिंभावली थानाक्षेत्र में नंगौला चौकी के पास गुरुवार देर रात हुई।
अज्ञात बदमाशोंने मारी गोली
बाइक पर जा रहे दरोगा सुखबीर सिंह को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
बागपत के सिंघावली अहीर थाने में थे तैनात
सुखबीर सिंह मूलत: बुलंदशहर के सिकंदराबाद के निवासी थे। वे हाल ही में बागपत के सिंघावली अहीर थाने में तैनात हुए थे। हत्या के कारणों और हमलावरों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है।
फर्जीवाड़े की कर रहे थे जांच
दरोगा सुखबीर सिंह गुरुवार को ही मदरसों के फर्जीवाड़े मामले में जांच के लिए मेरठ गए थे। सिंघावली थाना प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय ने बताया कि दरोगा गुरुवार को ही मेरठ गए थे, वे मेरठ के बजाय हापुड़ कैसे पहुंचे, इस बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने एनएच-24 पर लगाया जाम। इस हत्याकांड की जाँच हापुड़ एस पी अलंकृता सिंह ने कोतवाली इंस्पेकटर वीरेंद्र यादव को सोपी है।