राहुल के थियेटर वाले तंज पर PM मोदी का जवाब, कहा “इनकी बुद्धिमानी पर हंसे या रोएं”

महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई दिनों दिन दिलचस्प होती जा रही है।
आज भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन राज्यों में रैली है, जबकि प्रियंका गांधी का भी उत्तर प्रदेश दौरा जारी है।
मेरठ
इधर, दिल्ली में कांग्रेस और आप गठबंधन पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
मेरठ रैली में पीएम मोदी ने कहा कि जिसे भी 2019 का जनादेश देखना हो वो इस जनसैलाब को देख सकता है।
भारत मन बना चुका है। भारत के 130 करोड़ लोग मन बना चुके हैं। देश में फिर एक बार सरकार बनने जा रही है।
ये भारत के सपने से जुड़ा चुनाव है। सबका बारी-बारी से हिसाब होगा। जम्मू कश्मीर के पुंछ में नेशनल कांफ्रेंस के नेता जावेद अहमद राणा ने विवादित बयान दिया है। बुधवार को दिए गए इस बयान का वीडियो सामने आया है।
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी इस वीडियो में जावेद बोल रहे हैं कि वह जम्मू कश्मीर समेत देश भर में हुई हत्याओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ केस कर देंगे।
LIVE TV