इस अंदाज़ में प्रियंका चोपड़ा ने ससुराल में मनाई अपनी पहली Holi

मुंबई : गुरुवार को होली का त्योहार देशभर में मनाया गया है। देखा जाये तो बॉलीवुड में इस त्योहार का ख़ास महत्व रहा है। वही फ़िल्मों की कहानियों में होली के त्योहार ने दिलचस्प रंग भरे हैं तो निजी ज़िंदगी में भी इस रंग-बिरंगे पर्व की अनगिनत कहानियां हैं। लेकिन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया के ज़रिए होली की बधाई अपने फ़ैंस तक पहुंचाई हैं।

प्रियंका

बता दें की निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद यह पहली होली है और वो इस बार होली अपनी ससुराल अमेरिका में ही मना रही हैं।देखा जाये तो प्रियंका ने सभी को होली की बधाई देते हुए लिखा कि वो इसे मिस कर रही हैं।

बीजेपी की दूसरी लिस्ट हुई जारी , सूची में नए नाम हुए शामिल

प्रियंका ने लिखा है की होली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। भारत एक विशाल, रंग-बिरंगी स्ट्रीट पार्टी जैसा दिख रहा है। होली इतना जोशीला मौर मज़ेदार त्योहार है। पड़ोसियों के साथ खाना, संगीत और गुलाल खेलने का अलग ही मज़ा है। होली मेरा पसंदीदा त्योहार है क्योंकि मैं अपने बड़े परिवार के साथ मनाती थी। घर की याद आ रही है।”

दरअसल प्रियंका ने होली की बधाई देने के लिए अपनी जो तस्वीर शेयर की है, वो जोनस ब्रदर्स के गाने सकर के वीडियो की है, जिसमें प्रियंका भी फीचर हुई हैं।

LIVE TV