आगरा में फूटा युवाओं का गुस्सा, सरकार की वादा खिलाफी पर जताया आक्रोश…

रिपोर्ट ब्रज भूषण

आगरा
आगरा की जनता से वादा करके गए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंत्रालय संभाला तो ताजनगरी से अनूठे वादे किये थे।

वादे मुश्किल कार्य के जरूर थे लेकिन लोगों ने सोचा कि मंत्री जी कह रहे हैं तो पूरे तो होंगे ही।

2015 में वादा किया था, 2019 आ गई। सिर पर लोकसभा चुनाव भी आ गए लेकिन वादे सिर्फ वादे ही रह गए।

आगरा

दिल्ली से आगरा तक यमुना में फैरी और हावर क्राफ्ट उतारने का वादा कागजों पर उतरा तक नहीं।

अलबत्ता यमुना भी सूखी की सूखी ही रह गई। अब आज फिर एक बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शहर में आये तो, ऐसे में शहरवासी उन्हें उनके ही वादों को याद दिलाने की कोशिशों में जुटे हैं।

बुधवार शाम मंत्री जी को वादे याद दिलाने के लिए एनएसयूआई के नेताओं ने यमुना नदी में कागज की नाव चलाई।

जारी हुए UP पुलिस एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी के 2015 में किये वादे को याद दिलाया।

एनएसयूआई के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का विरोध करते हुए यमुना में पानी के जहाज चलाएं।

साथ ही ‘चौकीदार चोर है’ और’जुमलेबाजों की सरकार नहीं चलेगी’ के नारे भी लगाये।

LIVE TV