गिफ्ट देने से पहले जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने…

हम सभी को गिफ्ट लेना या देना अच्छा लगता है। प्यार से दी हुई इन चीजों की कीमत ही कुछ और होती है। रंग-बिरंगी व चमकीले कागजों में लिपटी हुई गिफ्ट्स के पैकेट्स को देखकर किसी का भी मन खूशी से झूम उठता है।

अकसर गिफ्ट्स सिलेक्ट करते समय हम बहुत कन्फ्यूज हो जाते हैं और इस चक्कर में उस दौरान हमें जो भी पसंद आता है, उसे ही खरीद लेते हैं। अब इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें अगर हम किसी को गिफ्ट न ही करें तो अच्छा है।

गिफ्ट देने से पहले जान लें ये जरूरी बात

इससे उक्त व्यक्ति से रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसके साथ ही आने वाले समय में आपके जीवन पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आज हम आपको बताते हैं कि वास्तुशास्त्र के अनुसार किन चीजों को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए।

इसमें सबसे पहले हम बात करेंगे भगवान की मूर्ति या तस्वीर के बारे में, जो कि काफी आसानी से मिल जाती हैं।

गिफ्ट शॉप में जाकर जब हमारा दिमाग कोई डिसीजन नहीं ले पाता तब यही सबसे अच्छा विकल्प नजर आता है लेकिन भलाई इसी में है कि इस तरह की चीजों को गिफ्ट में न दें।

जैसा कि हम जानते है कि देवी-देवताओं के पूजन की एक विधि होती है। अगर इंसान इनका पालन अच्छे से न कर पाए तो इन्हें न खरीदना ही बेहतर है।

पुरूषों को अकसर रूमाल सेट गिफ्ट में दिया जाता है जबकि यह पूरी तरह से अनुचित है क्योंकि वास्तु के अनुसार रूमाल गिफ्ट करने से नकारात्मकता फैलती है।

उपहार में पानी से जुड़ी चीजें नहीं देना चाहिए जैसे कि वाटर बोतल, एक्वोरियम, शो पीस इत्यादि।

इन्हें उपहार में देने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रियंका की नियुक्ति पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- इससे राहुल की….

अपने प्रोफेशन से सम्बंधित चीजें कभी भी किसी को भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। इससे आपको अपने व्यवसाय या कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कभी भी अपने दोस्त या परिजन को डूबते हुए जहाज की फोटो गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। इसे काफी अशुभ माना गया है।

अपने दोस्‍तों या परिजनों को परफ्यूम, काले रंग के कपड़े, घड़ी गिफ्ट में न दें तो इसे आपके साथ-साथ दूसरों के लिए भी अच्छा माना गया है।

LIVE TV